केंद्रीय विद्यालय में निकली भर्तियों से संबंधित बड़ी खबर सामने आयी है. ताजा जानकारी के मुताबिक केवीएस में निकली बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले केंद्रीय विद्यालय के इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 दिसंबर 2022 थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 02 जनवरी 2023 कर दिया गया है. यानी अब कैंडिडेट 02 जनवरी तक इन पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. वे कैंडिडेट जो इच्छुक होने के बावजूद आवेदन से चूक गए हों, वे इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. इस बाबत जारी नोटिस में कहा गया है कि, ‘केवीएस के सक्षम प्राधिकारी ने केवीएस में अधिकारी संवर्ग, शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की संख्या 26.12.2022 से 02.01.2023 तक (00.59 बजे) जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है. आयु, योग्यता, अनुभव आदि के संबंध में अन्य नियम एवं शर्तें जैसा कि विज्ञापन संख्या 15 और 16 में उल्लेखित हैं (यानी 26.12.2022), वही रहेंगे. केवीएस में विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद पर भर्ती निकली है. इसके तहत कुल 13404 पद भरे जाएंगे जिनके लिए आवेदन 05 दिसंबर से हो रहे हैं और 26 दिसंबर को अंतिम तारीख थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है. इन पद से संबंधित योग्यता, आयु सीमा आदि के विषय में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं क्योंकि ये पद के अनुसार अलग है. ये भी जान लें कि केवीएस के इन पद पर सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा जिसकी तारीख अभी जारी नहीं हुई है. कुछ ही दिनों में परीक्षा की तारीख जारी होगी और उसके पहले एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख साफ होगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा अपडेट जानने के लिए समय-समय पर केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – kvsangathan.nic.in.
― Advertisement ―
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
केवीएस में निकली बंपर वैकेंसी…
41
- Tags:
- Government Job
- kvs
- KVS 13404 Post Bharti
- KVS 13404 Teacher Recruitment
- KVS Bharti 2022
- KVS Job Opportunity
- KVS Jobs
- KVS Jobs 2022
- KVS Naukri
- KVS Non-Teaching Post Recruitment
- KVS PGT Recruitment
- KVS Recruitment 2022
- KVS Recruitment 2022 Last Date Extended
- KVS Recruitment 2022 Last Date Extended Till 02 January 2023
- KVS Recruitment 2022 New Last Date
- KVS Recruitment 2022 New Last Date 02 January 2023
- KVS TGT Recruitment
- KVS Vacancies
- PGT
- Sarkari Naukri
- TGT
- केवीएस 13404 पोस्ट भर्ती
- केवीएस 13404 शिक्षक भर्ती
- केवीएस गैर-शिक्षण पोस्ट भर्ती
- केवीएस जॉब
- केवीएस टीजीटी भर्ती
- केवीएस नौकरियां
- केवीएस नौकरियां 2022
- केवीएस नौकरी के अवसर
- केवीएस पीजीटी भर्ती
- केवीएस भर्ती 2022
- केवीएस भर्ती 2022 अंतिम तिथि 02 जनवरी 2023 तक विस्तारित
- केवीएस भर्ती 2022 अंतिम तिथि आज
- केवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना
- केवीएस भर्ती 2022 नई अंतिम तिथि 02 जनवरी 2023 है
- केवीएस भर्ती 2022 नई लास्ट डेट
- केवीएस रिक्तियां
- गवर्नमेंट जॉब
- टीजीटी
- पीजीटी
- सरकारी नौकरी



