Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकेवटली बाजार की जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन

केवटली बाजार की जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन

जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के केवटली बाजार स्थित जामा मस्जिद में समाजसेवी श्यामलाल सतनाम बंसी की ओर से शनिवार की शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार के बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शाहनवाज आलम ने मगरिब की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, शांति और सभी धर्मों के बीच आपसी सौहार्द की दुआ की गई। इस अवसर पर समाजसेवी श्यामलाल सतनाम बंसी ने कहा कि इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अब्दुल हक अंसारी, रमजान अली, पत्रकार दिलशाद अहमद सानू, शाहनवाज अंसारी, अंसार अहमद उर्फ सेबू, जमशेद अहमद सोनू, अब्दुल लतीफ अंसारी, मोहम्मद इश्तियाक, मुस्तकीम अंसारी, अनीश अहमद, अनवारुल हक अंसारी, गुलाम मोहसिन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share Now...