Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्र की महत्त्वाकांक्षी योजना में सेंध लगाने वाले दो चोर गिरफ्तार

केंद्र की महत्त्वाकांक्षी योजना में सेंध लगाने वाले दो चोर गिरफ्तार

चित्रकूट. चित्रकूट पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पाइपें बरामद की हैं. इसके अलावा चोरी के लिए इस्तेमाल डीसीएम गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है. पुलिस का दावा है कि ये पानी की पाइपें उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य से चोरी गई थीं.

बता दें कि केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत बुंदेलखंड क्षेत्र में हर घर जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. चित्रकूट जनपद में इसका कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है. हर घर में नल लगाने के लिए कार्यदायी संस्थाएं पाइप बिछाने का कार्य कर रही हैं. लेकिन चोरों द्वारा उन पाइपों की चोरी करने की सूचना पुलिस को मिल रही थी. जिसपर रैपुरा थाने की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जल जीवन मिशन में उपयोग होनेवाले पाइप से भरी डीसीएम गाड़ी को चेकिंग के दौरान बोड़ी पोखरी मोड़ से पकड़ लिया. पुलिस ने डीसीएम चालक गुरमीत सिंह और उसके सहयोगी नियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. गुरमीत सिंह पंजाब का रहने वाला है, जबकि नियाज अहमद दिल्ली का. पुलिस ने परियोजना में कार्यरत अशोक कुमार की तहरीर पर दोनों चोरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने ग्राम देवंधा और ग्राम अरवारा के नेशनल हाइवे से पाइपें चुराई हैं. ये पाइप मऊ और रैपुरा क्षेत्र में बिछाए जाने के लिए स्वीकृत थीं, जिन्हें चुराकर डीसीएम गाड़ी में भरकर कानपुर और दिल्ली में बेचने के लिए लिए ले जा रहे थे. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस चोरी में कौन-कौन शामिल हैं. अगर कार्यदाई संस्था के ठेकेदार या कर्मचारी शामिल हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Share Now...