जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद में विकसित भारत अभियान के अन्तर्गत कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम के क्रम में उन्होंने जनपद वासियों को संकल्प दिलाते हुए कहा है कि जनपद के लोग और जिला प्रशासन ‘विकसित भारत अभियानÓ के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडेगें। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संम्भव प्रयास करेगें। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देगें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देगें। इसके साथ ही प्रतिज्ञा दिलायी कि हम सभी कलंक एवं भेदभाव के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिये ‘भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करेंगे।
― Advertisement ―
केराकत के लोकप्रिय पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने फीता काटकर मैंच का किया उद्घाटन
केराकत। केराकत के लोकप्रिय पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी नेंता दिनेश चौधरी नें अपनें विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सभा परसौडी में युवाओं द्वारा आयोजित...
कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिये जनपद ने लिया संकल्प



