जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति के साधारण सभा की आवश्यक बैठक ओलन्दगंज में हुई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने किया। सभा में अनेक विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से आगामी महीने में जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती महोत्सव पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। जिसमें जनपद के हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु-माताएं बहने परिवार सहित शामिल होंगे। इस यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक आयोजन समिति का गठन हुआ। जिसके संयोजक आशुतोष जायसवाल और उनके साथ पीयूष जायसवाल, श्रवण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल, संतोष जायसवाल टम, राकेश जायसवाल मछलीशहर आदि सदस्य के रूप में सहयोग करेंगे, अन्य एजेंडे में आजीवन सदस्यता कराने पर विचार हुआ। जिसको 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कोई भी जनपद का निवासी स्वजातिय रजिस्टर्ड समिति का आजीवन सदस्यता ले सकता है। जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कार्यकाल में हुए आय व्यय का ब्यौरा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया। प्रेम नारायण जायसवाल, हेमंत जायसवाल, श्रवण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि लोगों ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आए हुए सभी स्वजातिय के प्रति आभार व्यक्त किया सभा में मुख्य रूप से सर्वश्री दिनेश जायसवाल, अशर्फीलाल जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, रमेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर, जयप्रकाश जयसवाल, सुग्रीव जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, कवि जायसवाल, कनिष्क जायसवाल गोल्डी, पवन जायसवाल छोटेलाल जायसवाल मडियाहू, संतोष जायसवाल नौपेडवा, राजकुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल हरिओम, एडवोकेट शरद जायसवाल आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
कुलदेवता के जन्मोंत्सव पर जायसवाल समाज निकालेगा शोभायात्रा

Previous article


