- सूचना के बाद भी रात भर नहीं पहुंचे वनकर्मी
जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोठारी गांव में बुधवार को देर शाम एक राष्ट्रीय पक्षी मोर कुत्तों के हमले से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल मोर को पानी पिलाने के बाद चिकित्सक को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया और वन विभाग को सूचना दिए। बता दें कि उक्त गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर पेड़ पर बैठा था और अचानक नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद आवारा कुत्तों ने मोर को घायल कर दिया। जिसे देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय पक्षी मोर को उठाया। पानी पिलाने के बाद चिकित्सक और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिकित्सक मौके पर पहुंचे और उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद जब ग्रामीणों ने वन विभाग को दूरभाष से सूचना दिया तो वन विभाग के कर्मचारी शाम को गांव में आना उचित नहीं समझा। इतना ही नहीं वन विभाग के गैर जिम्मेदारना रवैया दिखाते हुए ग्रामीणों से कहा कि आप लोग मोर का देखभाल करते रहें सुबह आऊंगा जिसे सुनकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं लोग वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही की चर्चा करते रहे। वन विभाग कर्मी सुबह आने के बाद घायल मोर को अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान लालचंद यादव, रमाशंकर यादव, राजन यादव, राजबहादुर यादव और उमेश बीडीसी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।



