जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को जन विकास संस्थान नौपेडवा द्वारा उड़ान परियोजना के अन्तर्गत किशोरी अधिकार एवं बाल विवाह रोकथाम के मुद्दे पर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन एक होटल में किया। जिसमें किशोरियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम के मुद्दे पर चर्चा की गई। कार्यशाला को बतौर अतिथि सम्बोधित करते हुए बाल संरक्षण अधिकारी, चंदन राय ने किशोरियों को कन्या सुमंगला योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी दिया। आगे कहा की अगर किसी को भी योजना का लाभ प्राप्त करने में समस्या हो तो उनसे संपर्क कर सकती है। मुख्य अतिथि मनराज ने किशोरियों को उनके सपनो के पूरा करने के टिप्स दिए। आपने किशोरियों को प्रेरित करते हुए आपने बताया कि आपको तब तक संघर्ष करना है। जब तक हमारे सपने पूरा न हो जाए, अपने किशोरियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अर्चना सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किशोरियों को सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि किशोरियां निडर होकर अपनी पढ़ाई को पूरा करे उनके सुरक्षा के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किशोरियों को उनके बाल अध्िाकारों के बारे में जानकारी देते हुआ बताया कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है। उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना हम सभी नागरिकों को जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को अन्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद, नवनीत, ज्योति, शिव प्रकाश, अमृतलाल, सुनिधि एवं सुनीता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मछलीशहर एवं मड़ियाहूँ ब्लॉक के 40 ग्राम पंचायतों से कुल 70 किशोरियों ने प्रतिभाग किया।
― Advertisement ―
किशोरी अधिकार व बाल विवाह रोकथाम मुद्दे पर कार्यशाला आयोजित

Previous article


