Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोर स्वास्थ्य मंचन का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

किशोर स्वास्थ्य मंचन का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सर्वोदय विद्यापीठ इण्टर कॉलेज मीरगंज के प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में किशोर स्वास्थ्य मंच का अयोजन किया गया जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर की जांच के साथ-साथ किशोरावस्था में होने वाली बीमारी, यौन रोग, एनीमिया, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के बारे में बताया गया। बच्चों में प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता भी सम्पन्न कराई गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि तम्बाकू से कैंसर होता है। तंबाकू सेवन न करने की शपथ सभी को दिलायी गयी। उन्होंने कहाकि कॉलेज के 500 मीटर के अंदर तम्बाकू बेचने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। मेडिकल टीम में मुख्य रूप से अभिषेक यादव नेत्र परीक्षण अधिकारी, कंचन स्टॉफ नर्स, एलटी सागर कन्नौजिया, विजय मौर्या के साथ मौके पर यशवन्त मौर्या, अखिलेश यादव, सुदीप सिंह,  शिवकुमार सिंह एवं नम्रता सिंह के साथ विद्यालय का  समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share Now...