Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरकार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस एवं आप का स्थापना दिवस

कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस एवं आप का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। 26नवंबर को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस एवं देश का संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम की सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दी। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा कि दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल का एक ही उद्देश्य है कि देश के सभी लोग मुफ्त अच्छी उच्च शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त में मिल सके और जो भी मूलभूत ज़रूरतें हैं। आम आदमी की वह सभी सुविधाएं देशवासियों को मिले इसी सोच के साथ आम आदमी पार्टी दिल्ली एवं पंजाब में कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के प्यार के कारण आम आदमी पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। केजरीवाल ने 26नवंबर, 2012 को ‘आप’ की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, यूथ विंग प्रदेश सचिव आशुतोष मौर्य, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुमार, श्याम लाल पटेल, केपी गुप्ता इत्यादि लोग शामिल हुऐ।

Share Now...