जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत कुशहा द्वितीय गांव के होनहार छात्र कार्तिकेय दुबे ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। कार्तिकेय ने उमा बैजन्ती पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्तिकेय, पुष्यमित्र दुबे के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके दादा और पूर्व प्रधानाचार्य रामकीर्ति दुबे, पूर्व प्रधान चंचल सिंह, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र दुबे, अरविंद दुबे, रविंद्र सिंह, वरुण सिंह और चाणक्य दुबे सहित कई क्षेत्रवासियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कार्तिकेय दुबे ने सीबीएसई के दसवीं की परीक्षा में लहराया परचम

Previous article


