जौनपुर। कारगिल विजय दिवस पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर दीप प्रज्वलित तथा शहीद शिलापट्ट पर माल्यार्पण कर वीर सैनिकों की याद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए भारत माता की जय के नारे के साथ सभी सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं है, यह मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों की विरासत का सम्मान करने का संकल्प है, यह हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले साहस और बलिदान की भावना को जीवित रखने का एक सतत आह्वाहन है। यह पुन: उन वीरों को सलाम करने का दिन है जब उन्होंने बर्फीली हवाओं में लड़ाई लड़ते अपने बेजोड़ साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर विजय हासिल की थी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कारगिल दिवस पर सैनिकों के बलिदान को किया गया याद



