जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के लेदूका बाजार के पास रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि एक कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में टेंपो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजवाया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कार और टेंपो की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल



