जौनपुर धारा,जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार के संघ भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह और महामंत्री मनोज मिश्र का सम्मान किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज देश का महत्वपूर्ण प्रहरी है। यह समाज भ्रष्टाचार,अपराध और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष करता है। प्रमोद सिंह ने अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीब और मजलूमों की आवाज बनकर न्यायालय में उनका पक्ष रखते हैं। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारियों से मिला। इस दौरान भविष्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एडवोकेट सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, नीरज राय, राकेश मिश्रा, विनय तिवारी, देवेंद्र मिश्रा बबलू, विनय विश्वकर्मा, राजीव निषाद, शाहनवाज मंजूर, शैलेंद्र यादव, जब्बार अली, राम सिंह बाकुरे, इकबाल अली और अंसारी संभल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कांग्रेस ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को किया सम्मानित

Previous article
Next article


