Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

  • जिलाधिकारी ने संवाद करते हुए बच्चों को किया प्रोत्साहित
  • निर्माणाधीन छात्रावास का भी किया गया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बक्सा का निरीक्षण कर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संदर्भ में वार्डन नूतन गुप्ता से जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने मेस में जाकर छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन, नाश्ता आदि के संदर्भ में जानकारी ली और निर्देशित किया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन, नाश्ता दिया जाए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा मेस की नियमित साफ सफाई कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने के पश्चात, छात्राओं से संवाद किया गया तथा भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, राज्यपाल आदि के नाम पूछने के साथ ही पहाड़ा भी पूछा, बच्चों ने बड़े ही बेबाकी से उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनमें टॉफी और चॉकलेट वितरित कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराए जा रहे 100बेड के निर्माणाधीन छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि छात्रावास का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण है, उन्होंने कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता अजय सिंह को निर्देशित किया कि अवशेष कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कर ले जिससे छात्राओं को शीघ्र नए छात्रावास में स्थानांतरित किया जा सके। इस अवसर पर शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ, रसोइया सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share Now...