- हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर कवियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित
मुंगराबादशाहपुर। नगर के ललहरिया मोहल्ला स्थित हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल एवं बीएनपीएन इण्टर कॉलेज के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय समारोह का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रबंधक उदय प्रताप सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक राम अक्षैबर पाण्डेय एवं चंद्र बहादुर सिंह चंद ने संयुक्त रूप से मां वीणा पाणी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने स्थानीय पत्रकारों एवं कवियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पेन-डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का संचालन प्रयागराज के प्रसिद्ध हास्य कवि बिहारी लाल अम्बर ने किया और अध्यक्षता उदय राज मिश्र ‘उजड्डÓ ने की। कवित्री मीरा तिवारी ने सरस्वती वन्दना ‘वीणा मधुर बजा दो मांÓपढ़ कर कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया। बिहारी लाल अम्बर ने अपनी रचना ‘न तो धरती न कोई गगन चाहिए, न सुमन चाहिए न चमन चाहिए। बस तमन्ना यही बाद मरने के भी, इस बदन पर तिरंगा कफन चाहिएÓ प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सुल्तानपुर से पधारे हास्य कवि सम्मेलन बृजेश पाण्डेय इन्दू सुल्तानपुरी, प्रतापगढ़ से पधारे ओज कवि डॉ.रणजीत सिंह, हास्य कवि दिनेश सिंह गुग्गुल, शायर मखदूम फूलपुरी, ओज कवि निखिलेश मालवीय, गीतकार विकास उपाध्याय वैभव, श्रृंगार रस की कवित्री मीरा तिवारी, प्रतिमा मिश्रा, कैसर जौनपुरी आदि कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर प्रबंधक उदय प्रताप सिंह, राम अक्षैबर पाण्डेय, प्रधानाचार्या राजबाला सिंह, अंशुमान सिंह, राजन सिंह, रमेश मिश्रा, राजीव प्रताप सिंह ‘राजूÓ, विनय सिंह ‘पिंटूÓ, मनोज सिंह, ननकऊ जौनपुरी, उपमा सिंह, बृजेश सिंह, सर्वजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे। अंत में सह संयोजक अंशुमान सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



