Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरकरंजाकला ब्लॉक में 2.28करोड़ से बनेंगे आधुनिक आवासीय भवन

करंजाकला ब्लॉक में 2.28करोड़ से बनेंगे आधुनिक आवासीय भवन

जौनपुर। विकासखंड करंजाकला परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शासन ने ब्लॉक परिसर में नए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 2 करोड़ 28 लाख 12 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह सफलता राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के विशेष प्रयासों से मिली है। लंबे समय से ब्लॉक के आवासीय कमरे जर्जर स्थिति में थे, जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता सुनील कुमार यादव ‘मम्मनÓ ने जनहित में इस समस्या को राज्यमंत्री के समक्ष रखा था। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इस विषय पर प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप शासन ने भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी। विशेष सचिव रजनीश चंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहली किस्त के रूप में 68 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। सुनील कुमार यादव मम्मन ने इस उपलब्धि को सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता बताया और कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे करंजाकला ब्लॉक एक ‘आधुनिक मॉडल ब्लॉकÓ के रूप में उभरेगा। इस घोषणा से ब्लॉक परिसर में हर्ष का माहौल है।

Share Now...