Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकरंजाकला ब्लॉक की बैठक में 3.75करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

करंजाकला ब्लॉक की बैठक में 3.75करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

  • 50 से अधिक गांवों में सड़कों, नालियों, लाइट और शौचालय निर्माण का होगा कार्य

जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यगण और ग्राम प्रधानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनमें जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा। ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। बैठक में चर्चा के बाद 50 से अधिक गांवों में सड़कों, नालियों, पेयजल, सामुदायिक शौचालय और लाइट की व्यवस्था के लिए कार्य प्रस्ताव पारित किया गया। इन सभी योजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये तय की गई है। प्रस्ताव पारित होने के साथ ही जल्द ही इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि गांवों की बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए जो भी बजट पास हुआ है, उसका उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाना है। बैठक के दौरान एडीओ कृषि मुकेश कनौजिया, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, एडीओ कोऑपरेटिव विपिन यादव, सचिव नागेंद्र यादव,नवनीत सिंह,लेखाकार जितेंद्र श्रीवास्तव और समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Share Now...