जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय अगहुआ बाजार में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान शारदा देवी ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रा रिद्धि जायसवाल का विशेष स्वागत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवी प्रसाद जायसवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधान दान बहादुर यादव और एसएनसी मोहन सरोज शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शारदा देवी ने की, जबकि संचालन आशुतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक माता दीन, चंद्रदेव यादव, राम आसरे, विजय यादव, अजय यादव, ममता, सरिता मौर्य, रंजना जायसवाल और किरन यादव समेत कई शिक्षक मौजूद रहें। अभिभावकों में डॉ.जितेंद्र प्रजापति, धर्मदेव यादव, छोटे लाल प्रजापति, राजनारायण मौर्य, महेंद्र प्रजापति और इंद्रजीत यादव उपस्थित थे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कम्पोजिट विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का अयोजन

Previous article
Next article


