- बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रबंधक ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित
- चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन येलो हाउस का रहा दबदबा
मुंगराबादशाहपुर। बुधवार को सिटी पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने झंडारोहण कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6से लेकर 12तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन येलो हाउस का दबदबा रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी व वॉलीबॉल में चार हाउस ने हिस्सा लिया। कबड्डी सीनियर वर्ग बालिकाओं में रेड व येलो हाउस के बीच शानदार मुकाबला हुआ। 4पॉइंट से येलो हाउस ने रेड हाउस को हराया। कबड्डी जूनियर वर्ग बालिकाओं में कक्षा 7 से 10 ब्लू हाउस ने चार पॉइंट से रेड हाउस को हराया। कबड्डी जूनियर वर्ग बालिकाओं में कक्षा 4 से 6 ब्लू व येलो तथा बालिका कक्षा 7 से 10रेड व ब्लू के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। जिसमें बालिकाओं में येलो तथा बालिका में ब्लू हाउस ने बाजी मारी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता कक्षा 7 से 10रेड व ग्रीन हाउस के बीच तथा कक्षा 9 से 12 तक रेड व येलो बीच हुआ। खो खो प्रतियोगिता बालक व बालिका दोनों वर्गों में ब्लू व ग्रीन हाउस की टीम अव्वल रही। रस्साकसी सीनियर वर्ग बालिकाओं व बालकों में येलो हाउस अव्वल रहा। रस्साकसी जूनियर वर्ग बालिकाओं में रेड व ग्रीन तथा बालकों में ब्लू व येलो के बीच शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें बालिकाओं में ग्रीन तथा बालकों में येलो हाउस अव्वल रहा। उत्कृष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में जानवी, अदविका दूबे, ओशिका, सोनाक्षी, आयुषी, शिवम, अनुपम, सिद्धी, अर्पित, किशन व रूकसार आदि को प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व आदित्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका अभिषेक सिंह, नीरज मिश्रा व कमलेश मिश्रा व कोच रंजीत गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा, शिवचंद तिवारी, अभिषेक तिवारी, सुभाष मिश्रा, दुर्गा, काजल, बबीता, मधु, हीना, जया गुप्ता, पल्लवी, सपना, प्रगति, प्रज्ञा सिंह व इंद्रजीत आदि लोगों ने खेल को सम्पन्न कराने में सहयोग किया।



