― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरकंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के गहरपारा ग्राम सभा में माता-पिता की स्मृति में समाजसेवी हेमचंद यादव के संरक्षण मे पुत्र कन्हैया यादव, किशन यादव, नंदलाल यादव द्वारा 551 जरूरत मंद लोगों में कंबल वितरण  किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह एवं मनोज सिंह (रिंकू) ने लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि लोगों के पास धन की कमी नहीं है पर समाज सेवा करने वाला व्यक्ति दृढ़ संकल्पित होता है तथा वह समाज के किसी भी वर्ग के व्यक्ति की समस्या का निदान करने के लिए हर समय तत्पर रहता है। अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में 551 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. कलावती देवी पत्नी स्व. बुधिराज भगवंता यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद चौरसिया रहे तथा कार्यक्रम का संचालन अभिषेक यादव एवं अमित यादव ने किया। आए हुए अतिथियों का समाज सेवी हेमचंद्र यादव के पुत्र कन्हैया यादव ने लोगो के प्ऱति आभार व्यक्त किया।

Share Now...