Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरएसाईआर में गायब 26हजार से अधिक वोटरों का कराएं आवेदन

एसाईआर में गायब 26हजार से अधिक वोटरों का कराएं आवेदन

खुटहन। जे.सी.मार्डन चिल्ड्रेन हाईस्कूल कलापुर में रविवार को आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी डॉ.राम सूरत बिन्द ने कहा कि एसआईआर में सदर विधानसभा के 26हजार से अधिक वोटरों का नाम गायब हो गया है। जिसमें मृतक, लापता, अन्यत्र गमन आदि वोटर सामिल है। जिनका पता लगाकर वास्तविक मतदाताओं का नाम जुड़वाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस काम में पूरे मनोयोग से लगकर दस दिनों के भीतर शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा जितने भी मतदाताओं का नाम एसाईआर में गायब है उनमें 70 फीसदी वोट भाजपा के हैं। इस मौके पर अजय सिंह प्रतिनिधि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, डॉ.कमला प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, महेंद्र सिंह, राम सवद बिन्दू, बलिहारी राजभर, मनोज सिंह, इंद्रजीत विश्वकर्मा, डॉ.इंदसेनमौर्य, दिग्विजय सिंह, बबलू शिवम गुप्ता, जवाहरलाल, पप्पू यादव, अमित मोदनवाल, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, मोहित बिंद, सुभागी मौर्य, सरोजा पाठक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अजय यादव ने और संचालन  प्रफुल्लचंद्र मौर्य ने किया।

Share Now...