Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन गांजा तस्करों को दबोचा

एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन गांजा तस्करों को दबोचा

  • 250 किलो अवैध गांजा डीसीएम ट्रक से किया बरामद
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए आंक रही पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सुबह साढ़े 6 बजे मुंगरा की ओर आ रहे प्रयागराज मार्ग पर रेलवे फाटक से आधा किमी पूर्व एक डीसीएम ट्रक से 250 किलो अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार पकड़े गए अवैध गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम में प्र.उ.नि. पन्नेलाल यादव मय टीम द्वारा कस्बे में मौजूद थे कि उ.नि. अतुल चतुर्वेदी एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ मय टीम के साथ आये और भारी मात्रा में अवैध गांजा के सम्बन्ध में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना से अवगत कराया। उक्त सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा प्रयागराज की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी जिसके परिणाम स्वरुप एक डीसीएम ट्रक 250 किग्रा अवैध गाजा, दो मोबाइल फोन के साथ तीन अभियुक्त दिवाकर निषाद पुत्र जीत नारायण निवासी ग्राम गढ़वा थाना अहिरौला जिला आजमगढ़, अनिल कुमार सिंह पुत्र लाल प्रताप सिंह निवासी ग्राम पढ़वा थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़, राजीव कुमार पुत्र तिलक सिंह यादव निवासी ग्राम सोरायपदा थाना अजीतमन जिला औरैया को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए है। गिरफ्तार करने वाली में टीम प्रभारी थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव, हे.का. ओमप्रकाश मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, का. गया प्रसाद पटेल, का. सुनील यादव, का. लक्ष्मण यादव, उ.नि. अतुल चतुर्वेदी एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ मय टीम शामिल रहे।

Share Now...