- मारने पीटने का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
- सुबह डेढ़ घंटे बाद ओपीडी शुरू होने से मरीज रहे परेशान
जौनपुर धारा,जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर में कल एमबीबीएस के छात्रों का सेकंड टर्मिनल एग्जाम हो रहा था। जिसमें डॉ.दिव्या श्रीवास्तव ने एमपीडब्ल्यू कर्मी दीपक सिंह को एग्जाम में ड्यूटी लगाई थी। जिसमें एमबीबीएस के छात्र को नकल करते हुए पकड़कर डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को बता दिया। इसी बात को लेकर शाम को एमबीबीएस के छात्रों ने मिलकर मारपीट दिए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कल एमबीबीएस 2021-22के छात्रों का सेकण्ड टर्मिनल एग्जाम था। जिसमें एमपीडब्ल्यू कमी दीपक सिंह की ड्यूटी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव ने लगाई गई थी। एग्जाम के समय एमबीबीएस के छात्र को नकल करते हुए दीपक सिंह ने पड़कर डॉक्टर श्रीवास्तव को बता दिया था। इसी को लेकर शाम को एमबीबीएस के छात्रों द्वारा एमपीडब्ल्यू कमी को प्रोफेसर के सामने छात्रों ने मिलकर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आज सुबह कर्मियों ने मिलकर ओपीडी बंद कर दिए। आए हुए मरीजों को काफी काउंटर पर्चा न बनने पर परेशानियों को सामना करना पड़ा। जानकारी होने पर प्राचार्य प्रो.शिवकुमार ने पहुंचकर डेढ़ घंटे बाद ओपीडी चालू करवा तब तक मरीज इधर-उधर भटकते रहे। इस बात को लेकर चर्चाएं चल रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.शिव कुमार को संपर्क किए संपर्क नहीं हो पाया।



