जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शनिवार की शाम उचक्कों ने थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहा गांव निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 31 हजार रुपए निकाल लिए। भुक्तभेगी ने घटना की सूचना थाने में दी है। गोविंदपुर मनिहा निवासी दशरथ राम पुलिस चौकी के बगल में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान स्कूटी सवार पहुंचे एक युवक ने सर्वर स्लो होने का बहाना बताकर मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। दशरथ राम के वहां से जाने के बाद उसने उसके खाते से 31 हजार रुपए निकाल लिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस चौकी के ठीक बगल में हुई इस घटना से अपराधियों पर अंकुश न लगा पाने में विफल पुलिस को लेकर लोगों के मन में आक्रोश व्याप्त है।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
एटीएम कार्ड बदलकर 31 हजार रूपए निकाले

Previous article


