- ग्रामीणों ने सरकार से की सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संसाधनों की मांग
जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय क्षेत्र के मियाचक (हसियां) गांव के पास एक अंधा मोड़ होने के कारण अक्सर सड़क हादसा होता रहता है। जिसमे अब तक सड़क हादसे में दस लोगो की जान भी जा चुकी है। बीते गुरूवार को भी उसी 200 सौ मीटर के रेंज में एक और बाइक सवार मौत के घाट उतर गया और एक अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहा है। गांव वालों ने बताया की दो साल पहले (सरसरा) गांव के ही रहने वाले तीन लोंगो की इसी स्थान पर सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी और तभी से लगातार दिन पर दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गांव के सैकड़ों लोगो ने एकत्रित होकर सरकार और पीडब्लूडी से सड़क दुर्घटना के बचाव के संसाधनों की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके जिसमे ब्रेकर, सड़क पर रेडियम बोर्ड जल्द से जल्द लगाए जायं। इस मौके पर गुलाबधर बिंद, अशोक गिरी, जगन बिंद, मुन्ना लाल बिंद, विजय बहादुर बिंद, घनश्याम बिंद, भगवान दास बिंद खन्ना, अजय विश्वकर्मा, मुख्तार अली, आदि उपस्थित रहे।



