- जनता सुनवाई से मायूस होकर लौट रहे फरियादी
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्रीय विधायक लगातार एक पखवाड़े से जनता सुनवाई में नहीं पहुंच रहे हैं जिससे जनता को मायूस होकर लौटना पड़ता है। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज पटेल रविवार को गजराजगंज स्थित डाक बंगले पर जनता सुनवाई करते हैं और आए हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान करते हैं लेकिन पिछले एक पखवाड़े से विधायक जनता सुनवाई में नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। मौके पर मौजूद चौकीदार वैद्यनाथ ने बताया कि विधायक पिछले एक महीने से नहीं आ रहे और जो लोग अपनी समस्या लेकर यहाँ आते हैं उन्हें बिना मिले ही वापस लौटना पड़ता है। आखिर क्यों विधायक अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाना चाहते हैं और अपनी जिम्मेदारियों से भागते नजर आ रहे हैं। वहीं आमजनों में चर्चा व्यप्त है के जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर इसीलिए अपना प्रतिनिधि चुना की वे केवल कार्यक्रमों में व बर्थडे पार्टी पर पहुंचे और जनता को नजरअंदाज करें।


