जौनपुर। ऑल इण्डिया पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन के कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लंच अवधि के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 50′ महंगाई भत्ते को मूल वेतन में विलय करने की मांग की। कर्मचारियों ने 1जनवरी 2026 से 20′ अंतरिम राहत प्रदान करने की भी अपील की। अन्य मांगों में मृतक आश्रितों पर लगाई गई 5′ की सीमा को समाप्त करना, विभाग में सभी रिक्त पदों को भरना और कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बंद करना शामिल था। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रांतीय उपाध्यक्ष व मंडलीय सचिव हरिशंकर यादव ने किया। प्रदर्शन में मनोज, अवधेश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, सुशील वर्मा, धर्मजीत, अनिकेत, मनोज यादव, आनंद उपाध्याय, राहुल चौहान, प्रिया यादव, नुजहत फातिमा, सोनाली, विक्रांत सिंह, ऋषिकेश, अंकित यादव, विवेक सिंह और राजेश सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल हुए।



