जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के एमटेक छात्र मो. मुज्तबा अख्तर को दुबई में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंफॉर्मेशन सिस्टम डिजाइन एंड इंटेलिजेंट एप्लीकेशन-2026 में ‘बेस्ट पेपर अवार्डÓ से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और विभाग में खुशी का माहौल है। मो. मुज्तबा अख्तर ने सम्मेलन में अपने शोधपत्र का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। उनका शोधकार्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्राकृतिक भाषा संसाधन के उन्नत प्रयोगों पर आधारित है। इस शोध में छेड़छाड़ की गई या मैनिपुलेटेड स्पीच की पहचान करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों के विकास पर काम किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध डिजिटल सुरक्षा और सूचना की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। यह शोधकार्य कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भटेजा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके निर्देशन में विभाग के छात्र लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मुज्तबा अख्तर को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की और इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाती हैं। इस उपलब्धि पर संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, आईक्यूएसी चेयरमैन प्रो. गिरिधर मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह तथा डॉ. विक्रांत भटेजा सहित कई शिक्षकों ने मुज्तबा अख्तर को बधाई दी।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
एआई शोध में पीयू के छात्र को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘बेस्ट पेपर अवार्ड ‘



