Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरएंटी रोमियो टीम ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

एंटी रोमियो टीम ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। खेतासराय पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से शांति भंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान शुभमू प्रजापति, अकरम और मनीष प्रजापति के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। खेतासराय थाना की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम में उपनिरीक्षक अनिल पाठक, सुरेंद्रनाथ यादव, रविंद्रनाथ तिवारी, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, अंबिका यादव, महिला मुख्य आरक्षी रीना राव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव, मंजू बाला और पूजा कुमारी शामिल थीं। पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में मनचलों और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share Now...