Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन संग रिलेशनशिप पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी...

ऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन संग रिलेशनशिप पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी

कार्तिक आर्यन का नाम पिछले दिनों ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन संग जुड़ा था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि कार्तिक आर्यन, सारा अली खान को डेट कर रहे थे, लेकिन कोल्ड वाइब्स आने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद कार्तिक ने पश्मीना रोशन को डेट करना शुरू किया। कार्तिक आर्यन उन सेलेब्स में से एक हैं, जिनका डंका बॉलीवुड में बजता है। एक्टर के लिए यह साल काफी शानदार भी रहा है। रहे भी क्यों न, आखिर इनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के रिकॉर्ड जो बनाए हैं। हिंदी सिनेमा की यह सेकेंड हाइएस्ट इर्निंग फिल्म रही है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए भी कार्तिक ने मेहनत भी खूब की है। हार्डवर्किंग रहे हैं, आजकल कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में आए हुए हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन का नाम पिछले दिनों ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन संग जुड़ा था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि कार्तिक आर्यन, सारा अली खान को डेट कर रहे थे, लेकिन कोल्ड वाइब्स आने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद कार्तिक ने पश्मीना रोशन को डेट करना शुरू किया। अब इसी पर बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है। जूम संग बातचीत में कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘मैं यह बात समझ चुका हूं कि मैं एक सेलेब हूं और मेरी लाइफ की कई चीजें पब्लिक में आती रहेंगी। मेरी अगर किसी के साथ दोस्ती भी होगी, तब भी उसे लेबल रिलेशनशिप का ही दिया जाएगा। इस तरह की चीजें और बातें कई बारी दो लोगों को परेशान कर देती हैं और उनमें दिक्कतें भी आती हैं। हालांकि, मैंने अब अपनी स्किन को मोटा करन्ाा शुरू कर दिया है, जिससे मुझे ये सारी बातें न लगें। मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करूं। सोशल मीडिया के पॉजिटिव और निगेटिव साइड पर बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि मुझे आज भी फर्क पड़ता है, जब मेरे बारे में सोशल मीडिया पर खराब बातें होती हैं, और सबसे ज्यादा असर तब पड़ता है जब मैंने कुछ वैसा किया नहीं होता है, फिर भी बातें बन रही होती हैं। जो एकदम बेसलेस बातें होती हैं। लेकिन मैं खुद को चीजों के प्रति ओके करते रहना सीख रहा हूं। मैं समझ रहा हूं कि फिल्म स्टार की लाइफ में प्राइवेसी होना बहुत मुश्किल की बात होती है।

Share Now...