Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरउम्मे राहिला को दिलाई गयी चेयरमैन पद की शपथ

उम्मे राहिला को दिलाई गयी चेयरमैन पद की शपथ

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद द्वारा शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी द्वितीय अर्चना ओझा द्वारा नगर पंचायत जफराबाद की नव निर्वाचित चेयरमैन उम्मे राहिला पत्नी डा. सर्फराज खान एवं सभी वार्डो के नव निर्वाचित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। मुख्य अतिथि केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि हार जीत राजनीति का एक अंग है, जो हिम्मत हार जाता है, वह कभी सफल नही होता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम यादव ने कहा कि सेवा का भाव ही राजनीति होता है। उम्मे राहिला पत्नी डा. सरफराज खान ने जफराबाद की जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है और आपके विश्वास पर जरूर खरा उतरेगी। समारोह को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन पति डा. सरफराज खान ने कहा कि आप सब के लिए यह सरफराज हमेशा खड़ा रहेगा और चुनाव में जितने भी वादे किये गये उस हर संभव पूरा करने का प्रयास होगा। समारोह को सपा के जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, डा. शोभा यादव, राजेन्द्र टाइगर आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व डा. सरफराज खान ने मुख्य अितथि तूफानी सरोज, श्रीराम यादव, एस डीएम अर्चना ओझा, ब्लॉक प्रमुख मुन्ना राय, इरशाद मंसूरी, रूकसार, पूनम मौर्य, आरिफ हबीब, सर्वेश सिंह, श्रवण जायसवाल आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन सपा नेता जमाल हाशमी ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत जफराबाद के अधिशासी अधिकारी कुवर गौरव सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, रत्नाकर चौबे ,राजेश सिंह उर्फ पुल्लू, नंद लाल यादव, कांता यादव, रिजवान खान सहित भारी संख्या चेयरमैन के समर्थक व जनता मौजूद रहे।

Share Now...