- शासनादेश के मुताबिक व्यवस्था हेतु प्रधानाध्यापकों को दिया निर्देश
- किसी भी तरह की ढिलाई पर होगी सख्त कार्रवाई
जौनपुर धारा, शाहगंज। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज पब्लिक इण्टर कालेज सर सैयद अहमद इण्टर कालेज बालिका इण्टर कालेज, मिर्जा अनवर वेग इण्टर कालेज का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा की शुचिता पारदर्शिता बनाये रखने हेतु दिशा निर्देश दिया। वहीं यूपी बोर्ड व शासन के निर्देशानुसार केन्द्र पर नकल विहीन परीक्षा हेतु मूलभूत सुविधाएं शौचालय पेय जल सीसीटीवी वाइस रिकार्डर इंटरनेट सुविधा विद्युत व्यवस्था बैकल्पिक व्यवस्था हेतु जनरेटर स्ट्रांग रुम डबल लाक व्यवस्था बाउंड्री वाल आदि जांचा गया। इस बावत एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा हेतु आदेशित किया गया है। कहा नकल हुई तो शासनादेश के मुताबिक एनएसए लगना तय हैं। इस बाबत सभी को अवगत कराया गया। वहीं मूलभूत सुविधाएं लगभग सभी केंद्रों पर पाया गया। जहां भी कमी हो उन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया।



