Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरईंट भट्ठों का निरीक्षण कर अधिकारी देखें प्रदूषण की एनओसी :डीएम

ईंट भट्ठों का निरीक्षण कर अधिकारी देखें प्रदूषण की एनओसी :डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जनपद के ईट भट्ठों को मानक के अनुरूप चलाए जाने के संबंध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, एएमए जिला पंचायत एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी की संयुक्त टीम ईट भट्टों का औचक निरीक्षण करें और देखे कि सभी ईट भट्टे प्रदूषण की एनओसी ले लिए हों, जीएसटी में पंजीकरण करा लिए हो और रॉयल्टी जमा कर रहे व अन्य जो कमियां पायी जायें उन्हे दूर कराने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि ऐसे ईट भट्टे जो मानक के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं उनके ध्वस्तीकरण करने की कार्यवाही की जाए। बैठक में सहायक श्रम आयुक्त गौतम गिरी, खनन निरीक्षक जिला पंचायत उपायुक्त प्रशासन राज्य कर एवं महामंत्री ईट भट्टा समिति अनिल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...