- घायल व्यक्ति का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज
- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव, पतहना मोड के पास का मामला
जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगलवार की सुबह दस बजे सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर स्थित गोसाईपुर गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आने से दो की मौत पर मौत हो गई जब की एक अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार बता दें कि काजीबाजार गांव निवासी अमला यादव 55 वर्ष पुत्र स्व.बल्लर यादव उनका भतीजा मोहित यादव 25पुत्र स्व.शंकर यादव और पड़ोसी रेहान अंसारी उर्फ शालू अंसारी 18वर्ष पुत्र वकील अंसारी बाइक से जौनपुर जा रहे थे कि सुबह दस बजे गोसाईपुर गांव, पतहना मोड़ के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बगल से जा रही ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अमला और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेहान अंसारी उर्फ शालू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया चालक मौके पर फराहर हो गया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह को संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
बहन के हाथ पीले होने से पांच दिन पहले भाई की उठी अर्थी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगलवार की सुबह जमुहाई सिद्दीकपुर मार्ग सुबह दस बजे घर से जौनपुर जाते समय ट्रेलर की चपेट में आने से भाई की मौत की खबर घर पर लगते ही कोहराम मच गया बहन की शादी 8 जून को घर के परिवार निमंत्रण शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं लेकिन तीन जून को भाई की मौत होते ही गांव में सन्नाटा पसरा गया।
चाचा भतीजे की मौत से परिवार सदमे में
सरायख्वाजा पतहना मोड (सुल्तानपुर गौर) के पास सड़क हादसे में मोहित के साथ-साथ उसके 5वर्षीय चाचा अमला ने भी दम तोड़ दिया था। मृतक अमला प्रसाद को 2 पुत्र व 1 बेटी है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने भतीजे मोहित को लेकर बाजार से सामान की खरीदारी करने निकले हुए थे।मृतक अमला प्रसाद कुशल व्यवाहारिक किस्म के पुरूष थे।परिवार का इकलौता कमाऊ व्यक्ति होने के नाते अमला प्रसाद मेहनत लगन से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे मंगलवार को हुए सड़क हादसे ने अमला प्रसाद के परिवार को अंदर से झाग जोड़कर रख दिया मृतक अमला प्रसाद के दोनों पुत्र अर्पित और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। और पूरा परिवार सदमे में है।



