जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान में शनिवार की शाम सात बजे आग लग जाने से दुकान के ऊपर रखा इलेक्ट्रिक का सामान जलकर राख हो गया। बाजारवासियो के प्रयास से करीब 45मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह हल्का दारोगा एवं हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँच घटना की जानकारी ली। बदलापुर से पहुँचे दमकलकर्मियों ने पानी की मदद से आग को ठंडा किया। नौपेड़वा बाजार के पश्चिम सत्यम नाम से इलेक्ट्रिक की दुकान का संचालन सुरेन्द्र गुप्ता व राजेन्द्र गुप्ता करतें है। शाम सात बजे कुछ लोगों ने दुकान के ऊपर छत के कमरे से धुआं उठता देख शोर मचाया। बाजारवासी युवको ने हिम्मत का परिचय देते हुए किसी तरह ऊपर पहुँच शटर का ताला तोड़ जैसे ही शटर उठाया आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे में रखा इलेक्ट्रीक का सामान धूं धूं कर जलने लगा। समरसेबल, एवं इंडिया मार्का हैंडपंप की मदद से बाजारवासियों ने करीब 45मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नही चल सका है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
इलेक्ट्रिक की दुकान के ऊपर लगी आग, लाखों का सामान राख

Previous article


