Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइंस्पेक्टर सदर आशुतोष त्रिपाठी

इंस्पेक्टर सदर आशुतोष त्रिपाठी

  • बाट माप निरीक्षक व सप्लाई इंस्पेक्टर ने दो पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण
  • दिया आवश्यक दिशा निर्देश, जांची पेट्रोल की गुणवत्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बाट माप निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर सदर आशुतोष त्रिपाठी व एरिया सेल्स ऑफिसर पेट्रोलियम ने पंचहटिया स्थित दो पेट्रोल पंपों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल की गुणवत्ता को परखने के साथ-साथ पेट्रोल की मात्रा को भी जांचा परखा। फिलहाल जांच में सब कुछ सही पाया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर आग बुझाने के यंत्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया तथा समय- समय पर आग बुझाने के यंत्रों की सर्विसिंग कराने तथा उसे गैस से दूर रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों से भी पेट्रोल की गुणवत्ता के लिए फीडबैक लिया। इस निरीक्षण के बारे में पूछे जाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर सदर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पंचहटिया स्थित दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया है। पेट्रोल की मात्रा व फायर की सुविधाओं का भी जांच किया गया है। यह निरीक्षण जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर किया गया है।

Share Now...