मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के कोटवा गांव निवासी एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी घनश्याम गौतम अमरोहा जिले में पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर आर आर आई पद पर तैनात है। एक सप्ताह पहले वहां आई बाढ़ के कारण उनका परिवार पैतृक गांव कोटवा आ गया था। जबकि घनश्याम वही थे। रविवार दोपहर उनका छोटा पुत्र अमित कुमार 23वर्ष मछलीशहर आया था। रक्षा बंधन त्यौहार देखते हुए साथ में उसका बड़ा भाई अंकित, बड़ी बहन पुष्पा, जीजा और माता भी थे। अमित सांय चार बजे घर जाने की बात कहकर घर लौट आया और घर के अंदर रखे दुपट्टे के सहारे पंखे के चुल्ले में फांसी लगा ली। देर सांय परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो देखा उसका शव चुल्ले से लटक रहा था। अगल-बगल के लोगों की मदद से परिजनों ने शव नीचे उतारा और सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। परिजन कोतवाली पुलिस को सूचना दिए बगैर देर सांय शव लेकर घर चले गए। सोमवार सुबह में अमरोहा से लौटे मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
इंस्पेक्टर के पुत्र ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी, हुई मौत

Previous article


