जौनपुर धारा,जौनपुर। गोवर्धन इण्टर कॉलेज मुफ्तीगंज एवं सरस्वती इंटर कॉलेज सिरकोनी में आयुष्मान व वंदना कार्ड योजना में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने वाले नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संस्थानों को भी सम्मानित करना था। मुख्यअतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह ने कहा कि अभिषेक सिंह जैसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने न केवल प्रशासनिक सेवा में अनुकरणीय कार्य किया बल्कि अब भी समाज के हर वर्ग के लिए सक्रिय हैं। आयुष्मान योजना में उनकी संकल्पबद्धता विशेष रूप से सराहनीय है। खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, डॉ.पवन कुमार राय, आलोक राय सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उनके सेवाभाव की सराहना की। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिषेक सिंह के पास लोगों का आसानी से यह कार्ड बन जा रहा है। हम क्षेत्रवासी उनके पति आभार व्यक्त करते हैं। सरस्वती इण्टर कॉलेज के प्रबंधक नंद लाल यादव ने कहा कि अभिषेक सिंह और उनकी टीम ने जिस उत्साह से आयुष्मान योजना को जन-जन तक पहुँचाया, वह एक मिसाल है। समारोह के दौरान आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, आशा बहनों और संबंधित संस्थानों को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और उपस्थित जनसमूह ने अभिषेक सिंह के समाजसेवा में निरंतर योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
आयुष्मान व वंदना कार्ड में योगदान देने वालों को सेवा शक्ति ने किया सम्मानित



