Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआयतुल्लाह अली ख़ामनेई के समर्थन में निकला कैंडल मार्च

आयतुल्लाह अली ख़ामनेई के समर्थन में निकला कैंडल मार्च

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ला स्थित मस्जिद खां साहबान से शनिवार की शाम स्थानीय लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामनेई के समर्थन में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च किया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कैंडल मार्च मस्जिद खां साहबान से शुरू होकर सिपाह मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से होते हुए इमामबारगाह नबी साहब तक पहुंचा। इस दौरान प्रतिभागियों ने शांति और एकता का संदेश दिया। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि वे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए एकत्र हुए हैं। प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दुआ की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुनिया में जहां कहीं भी अत्याचार होता है, उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया है। इस मौके पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न किया। अंत में सभी ने एकजुट होकर दुआ की और विश्व में अमन-चैन की कामना की।

Share Now...