जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के फतेहगंज के बढ़ौना गांव में आज फिल्म का हुआ शुभारंभ अपने लाजवाब अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘माई से मिला द मैया वैष्णो देवीÓ की शूटिंग मुहूर्त कर जौनपुर में शुरू हो गई है। ब्लू कोरल एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर बन रही फिल्म ‘माई से मिला द मैया वैष्णो देवीÓ के बारे में फिल्म के निर्देशक पंकज सिन्हा ने बताया कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित एक पारिवारिक भक्तिमय फिल्म है जो लोक आस्था से दर्शकों को अपने से कनेक्ट करेगी क्योंकि आज के दौर में लोग मॉर्डन के चक्कर में अपनी सभ्यता, संस्कार और आस्था को भूल रहे है। इसी को ध्यान में रखकर हम अपनी फिल्म के माध्यम से जोड़ने का प्रयास कर रहे है उम्मीद है आप लोगों को हमारा प्रयास पसंद आयेगा। बाकी बात आम्रपाली दुबे के किरदार की करे तो इस फिल्म में वो एक बहुत अच्छे किरदार को निभा रही है जो समाज में लोगों तक अच्छा सन्देश देगा वैसे भी आम्रपाली दुबे के अभिनय की दुनिया कायल है। यही वजह है जो वो दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के निर्माता कुसुम त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी है और निर्देशक पंकज सिन्हा है। फिल्म की इस कहानी को सभा वर्मा ने लिखा है व फिल्म का छायांकन कर रहे जगदीप सिंह जग्गी। फिल्म के प्रोडक्शन हेड रौनक मिश्रा है और फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफलोर है। फिल्म में मुख्य भूमिका में आम्रपाली दुबे, कुंदन भारद्वाज, विनोद मिश्रा, नीलम पांडे, साहिल शेख, प्रेरणा सुषमा, खुशबू यादव आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।
― Advertisement ―
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘माई से मिला द मैया वैष्णो देवीÓ की शूटिंग शुरू



