जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में शनिवार की रात बारह बजे ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज पीएचसी में कराया गया। वाराणसी की तरफ से ट्रक जा रही थी। बजरंगनगर बाजार में आजमगढ़ से आ रही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे चालक राहुल यादव देवरिया घायल हो ट्रक में फस गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने उसे लोगों की मदद से बाहर निकलवाया और उसका इलाज पीएचसी बजरंगनगर में कराया गया। इसके अलावा चंदवक औड़िहार मार्ग पर बगेरवा गांव के सामने सेंटरिंग का सामान लदा ट्रैवäटर चालक की लापरवाही से पलट गया जिससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ ट्रैक्टर सहित ड्राइवर अर्जुन निवासी खलियाखास को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
आमने सामने ट्रकों की टक्कर में चालक घायल



