Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग

जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा...
Homeअपना जौनपुरआपसी भेदभाव भुलाकर मनाएं होली का महत्वपूर्ण पर्व : कृपाशंकर सिंह

आपसी भेदभाव भुलाकर मनाएं होली का महत्वपूर्ण पर्व : कृपाशंकर सिंह

जौनपुर। नगर के लॉन में ‘कृपाशंकर सिंह मित्र मंडलीÓ द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में सौहार्द और उल्लास के रंग जमकर बरसे। कार्यक्रम में कृपाशंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से गुलाल लगाकर और फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर किया। इस दौरान पूरा वातावरण फगुआ गीतों और सामाजिक समरसता के रंगों से सराबोर नजर आया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि होली हमारी महान भारतीय संस्कृति का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाता है। उन्होंने जनपदवासियों से सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार आदर्श तिवारी ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक उत्सव का आकर्षण तब और बढ़ गया जब पूर्व विधायक सुषमा पटेल, विधायक रमेश मिश्रा और सुनीता सिंह ने प्रसिद्ध गीत ‘होली खेले रघुवीराÓ गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि फागुन का महीना प्रकृति और मनुष्य दोनों में उल्लास भर देता है, वहीं सुषमा पटेल ने होली को सामूहिक आनंद का उत्सव बताया। समारोह में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, डॉ.हरेंद्र सिंह, लीना तिवारी, विद्यासागर सोनकर, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, दिनेश चौधरी, मुकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्रा, धनंजय सिंह, शशि मोहन सिंह और रत्नाकर सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

Share Now...