Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआप ने किया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील

आप ने किया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील

जौनपुर धारा,जौनपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह(मुन्ना) ने गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के जौनपुर सदर सीट के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा एवं जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट से प्रत्यासी प्रिया सरोज को जिताने की जनता से अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान इंडिया गठबंधन कि प्रमुख पार्टियां, कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम कि जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया। प्रेसवार्ता करते हुए आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।  देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। ‘पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, विशाल सिंह, राकेश पांडेय, राकेश कुमार सिंह, आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, हींच नारायण तिवारी रघुवंश यादव, आशुतोष मौर्या, केपी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, जय प्रकाश चौहान, अरूण भास्कर सहित आदि लोग शामिल हुए।

Share Now...