जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर में संचालित आदर्श शान्ति शिक्षण संस्थान अंबेडकरनगर, भादी में छात्रों का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया। जिसमे प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट अंक प्राप्त छात्रो को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चो के चेहरे उत्साह से खिल उठे तथा उन्होंने भविष्य मे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने का दृढ निश्चय किया। इसके साथ ही साथ सभी बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी गई तथा शालीन व्यवहार एवं सदैव दूसरों के मदद के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सचिन कुमार वर्मा ने सभी अध्यापको तथा बच्चो की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार, सभी बच्चो को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा तथा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य हेतु हर सम्भव प्रयास करता रहेगा।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
आदर्श शांति शिक्षण संस्थान में हुआ रिपोर्ट कार्ड वितरित



