Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरआज मतपेटिका में कैद होगी 12 अध्यक्ष सहित 208 सभासदों किस्मत

आज मतपेटिका में कैद होगी 12 अध्यक्ष सहित 208 सभासदों किस्मत

जौनपुर धारा, जौनपुर। निर्वांचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के पहले का चुनाव 04 मई को 3 नगर पालिका सहित 9 नगर पंचायतों सहित 208 वार्डों का मतदान होना है। जिसके लिये जिला प्रशासन ने सारी योजनाएं तैयार कर ली है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने 154 मतदान केन्द्र व 488 मतदान स्थलों रणनीति बना ली है। जिसके लिये 39 आरओ, 48 एआरओ, 23 प्रभारी अधिकारी, 45 सहायक प्रभारी अधिकारी को तैनात कर दिया गया है। जिसमें 44 संवेदनशील, 34 अति संवेदनशील तथा 16 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों का चयन कर व्यवस्थाओं को परिपूर्ण कर लिया है। निकाय चुनाव के कुल 48लाख 8 हजार 8 सौ 37 वोटर में 233153 महिला व 205684 पुरूष मतदाता है। आज नगर पालिका परिषद जौनपुर के 39 वार्डों के लिये 81 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 243 स्थानों के 6 जोन व 12 सेक्टर पर 231557 वोटर, नगर पंचायत जफराबाद के 10 वार्डों के लिये 2 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 10 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 9321 वोटर, नगर पंचायत कचगाँव के 12 वार्डों के लिये 4 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 12 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 10877 वोटर, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के 15 वार्डों के लिये 11 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 23 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 23402 वोटर, नगर पालिका परिषद शाहगंज के 25वार्डों के लिये 7 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 28 स्थानों के 2 जोन व 5 सेक्टर पर 24364 वोटर, नगर पंचायत खेतासराय के 13 वार्डों के लिये 5 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 23 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 17906 वोटर, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के 25वार्डों के लिये 15 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 32 स्थानों के 2 जोन व 5 सेक्टर पर 28690 वोटर, नगर पंचायत मंछलीशहर के 15वार्डों के लिये 7 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 30 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 22875 वोटर, नगर पंचायत मड़ियाहूँ के 15 वार्डों के लिये 8 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 30 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 21927 वोटर, नगर पंचायत रामपुर के 13 वार्डों के लिये 6 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 22 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 16618 वोटर, नगर पंचायत केराकत के 11 वार्डों के लिये 2 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 16 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 12992 वोटर, नगर पंचायत बदलापुर के 15 वार्डों के लिये 6 मतदान केन्द्र पर बनाये गये 19 स्थानों के 1 जोन व 2 सेक्टर पर 18308 वोटर, विजेताओं के जीत पर अन्तिम मुहर लगायेंगे। जिसके बाद नगर से लेकर वार्ड स्तरों पर बनायें गये कार्यालय विरान हो जायेंगे। जो सुबह 7 बजे से ही शुरू हो जायेगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने अवगत कराया कि मतदान स्थलों पर कोविड-19 के दृष्टिगत व्यवस्था मतदान दल के सदस्यों को एक लीटर सैनेटाइजर एवं फेस मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। सैनेटाइजर की बोतल मतदान अधिकारी प्रथम के टेबल पर रखी जाएगी। मतदाता मतदेय स्थल में प्रवेश करते ही टेबल पर रखे सैनेटाइजर से अपना हाथ स्वयं सैनेटाइज करेगा। सैनेटाइज करने के उपरान्त मतदान की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

  • आज कैद हो जायेगा 1 अध्यक्ष व 39 सभासदों भाग्य

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये 1 व सभासद पद के लिये 39 वार्डों के प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अध्यक्ष पद के 9 व 39 वार्डों के सभासद पद के प्रत्याशियों की भी सांसे थमी हुई है। आज समस्त प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा जनता के हाथ होगा और जनता का फैसला भी आज ही हो जायेगा। आज सबकी किस्मत की पिटारा मतपेटिका में वैâद हो जायेगा। उस दिन किसी एक के पाले में नगर पालिका चेयरमैन की कमान होगी व 39 सभासदों का भी चयन होगा। परिणाम के उस पल का हर किसी को बेसब्री से इन्तेजार रहेगा।

Share Now...