Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशआज आएंगे नगर विकास मंत्री एके शर्मा, सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट...

आज आएंगे नगर विकास मंत्री एके शर्मा, सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण करेंगे

प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज वाराणसी आएंगे। प्रशासन के पास आई सूचना के अनुसार दो बजे सिगरा पर स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए गए स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण करेंगे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि यह पहला बस स्टॉप है, जो सौर ऊर्जा से संचालित है। इसमें यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।

बस स्टॉप में डिजिटल स्क्रीन के अलावा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिए गए हैं। बस का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। नगर विकास मंत्री लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कमांड कंट्रोल सेंटर में बैठक करेंगे। यहां नगर विकास से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। कुछ जगहों का निरीक्षण भी मंत्री करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नगर विकास मंत्री संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान निकाय चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी।

Share Now...