Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअहिल्याबाई होलकर का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है : संदीप पाण्डेय

अहिल्याबाई होलकर का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है : संदीप पाण्डेय

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा शनिवार को सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापिका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कन्हैपुर के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, भारत माता एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर आयुष गिरी ने ‘वंदे मातरमÓ गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.संदीप पांडेय ने स्वागत भाषण में परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन सचिव जयशंकर सिंह ने अहिल्याबाई होलकर के संपूर्ण जीवनचरित्र का विस्तार से वर्णन किया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. उदयराज सिंह ने उन्हें संघर्ष, त्याग और सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की प्रतीक बताते हुए कहा कि वह नारी शक्ति की सजीव मिसाल हैं और उनके जीवन से महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा ली जा सकती है। कार्यक्रम में साक्षी गिरी ने लोकमाता पर एक कविता की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। संचालन शाखा सचिव अवधेश गिरी ने किया। इस अवसर पर अतुल जायसवाल, पंकज सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. राजेश, नित्यानंद पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अम्बरीष पाठक, महिला संयोजिका प्रियंका पांडेय, कंचन पांडेय, अंजू सिंह, जया सिंह, निशा गिरी, राहुल अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रकल्प प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share Now...