Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअसहाय की मदद करना हम सब का कर्तव्य - शेख मोहम्मद

असहाय की मदद करना हम सब का कर्तव्य – शेख मोहम्मद

जौनपुर धारा, जौनपुर। नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज अफलेपुर मल्हनी में स्काउट गाइड पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीएड विभाग द्वारा समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने किया मुख्य अतिथि शेख़ मोहम्मद सफी पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जम्मू कश्मीर एवंम विशिष्ट अतिथि फिरदौस अहद स्काउट गाइड कमिश्नर जम्मू कश्मीर रहे आए हुए अतिथियों का बुक एवं पुष्प देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान में स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा स्काउट गाइड में अनुशासित एवं सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि मोहम्मद शफी ने कहा की स्काउट गाइड के नियमों का हमें पालन करना चाहिए जिससे हमारा सर्वांगीण विकास हो सकता है।विशिष्ट अतिथि फिरदौस अहद ने अपने संबोधन में कहा स्काउट गाइड हमें अनुशासन के साथ-साथ समाज में असहाय की सहायता के लिए हमेशा तैयार रखती है। अंत में सम्मानित अतिथियों को बुके एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. जुल्फेकार खान अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया किया गया जिसमें बीएड विभाग के प्रवक्ता सिकन्दर यादव, श्याम प्रकाश, प्रिया सिंह, ट्रेनर अजय चौहान, नीतीश प्रजापति, साबिर खान, प्रशांत एवं छात्राएं उपस्थित रहा।r कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया।

Share Now...