Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअश्लील हरकत करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अश्लील हरकत करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • विद्यालय परिसर में लगेगा वाइस रिकार्डिंग कैमरा
  • प्रबन्ध समिति के तहरीर पर हुई कार्यवाही, आरोपी फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा के पवित्र मंदिर को दागदार बनाने वाले प्रोफेसर प्रदीप सिंह के खिलाफ शनिवार को लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं प्रोफेसर के फरार होने की भी सूचना मिल रही है। गुरूवार को दोपहर बाद के वायरल वीडियों के सम्बन्ध में टी.डी.डिग्री कालेज प्रिंसिपल आलोक सिंह द्वारा किसी अज्ञात युवती से अश्लील बातें करते हुए प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुत्र अवधेश नारायण सिंह निवासी नौसर हुसैनपुर पाइक नगर प्रतापगढ़ बताया गया। प्रोफेसर द्वारा बीएड और टीईटी पास कराने का झांसा देकर एक छात्रा से अश्लील बात करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। प्रोफेसर की छात्रा से अश्लील बातें स्त्री के गरिमा व मान-सम्मान के प्रतिकूल है जिसे स्त्री के लज्जा का अनादर प्रदर्शित होना मानकर प्रकरण में कालेज प्रबन्धक व प्रधानाचार्य द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र जांच के सम्बन्ध में दिया गया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और छात्रों के गुट ने प्रधानाचार्य का घेराव कर कार्यवाही की मांग की। जिसे संज्ञान में लेते हुए प्रबन्ध समिति ने दोषी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। वहीं छात्रों की बात मानते हुए टीडी कॉलेज के प्रिंसिपल ने पूरे कालेज परिसर में वॉइस रिकॉर्डिंग वीडियो कैमरा लगवाने की बात कही, साथ ही कालेज परिसर में महिला विभाग की स्थापना की जाएगी। इसके साथ कालेज के समय महिला हेल्प डेस्क और महिला सिपाही की तैनाती की जाएगी।

Share Now...