जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में शासकीय संपत्तियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर व्यापक अभियान चलाने की निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में 10जून को तहसील सदर के मोहम्मदपुर कांध में गाटा संख्या 265 नवीन परती, कटघरा में गाटा संख्या 149/1 बंजर की जमीन, ग्राम मोथहा में गाटा संख्या 263 में चक मार्ग को, ग्राम फिरोजपुर में गाटा संख्या 421 तालाब और ग्राम प्रेमराजपुर में गाटा संख्या 436 नवीन परती को खाली कराया गया। राजस्व ग्राम फरीदपुर, थाना जफराबाद तहसील सदर के अंतर्गत आराजी न.122 रकबा 0.018 हेक्टेयर जो राजस्व अभिलेख में चकमार्ग के नाम से दर्ज है। चकमार्ग पर हुए अवैध अस्थाई अतिक्रमण को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त करके ग्राम प्रधान को चकमार्ग निर्माण हेतु सुपुर्द किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। सभी पक्षों से वार्ता कर तथा अतिक्रमण की स्थिति से अवगत करा कर ही उक्त कार्यवाही की गई है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
अभियान चलाकर हटाया जा रहा है शासकीय संपत्तियों से कब्जा
